मांडर के जंगल में मिली सिरकटी डेट बॉडी, कमर के नीचे का हिस्सा भी…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मंगलवार को राजधानी रांची (Ranchi) के मांडर थाना (Mandar Police Station) क्षेत्र के हत्मा जंगल में एक शख्स की डेड बॉडी (Dead Body) मिली है।

सिर और कमर से नीचे का हिस्सा गायब है। डेड बॉडी की पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

बताया जाता है कि मांडर-बुढ़मू रोड से 100 मीटर अंदर जंगल में पड़े शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मांडर पुलिस को दी।

पुलिस को आशंका है कि शव को कहीं से लाकर जंगल में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article