Latest Newsझारखंडधनबाद में झड़प के बाद नियंत्रण में स्थिति, पुलिस बल तैनात, धारा...

धनबाद में झड़प के बाद नियंत्रण में स्थिति, पुलिस बल तैनात, धारा 144

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: धनबाद जिले में अब स्थिति नियंत्रण में हैं। बवाल की आशंका के मद्देनजर फिलहाल कतरास थाना क्षेत्र के तीन स्थानों छताबाद, कैलूडीह और आकाश किनारी पर धारा 144 (Section 144) में छूट नहीं दी गई है। बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू (Nisha Murmu) ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

यह नौबत धनबाद जिले के कतरास में गुरुवार रात एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी (E-Rickshaw Battery Theft) को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आई। कतरास जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर है।

धनबाद में झड़प के बाद नियंत्रण में स्थिति, पुलिस बल तैनात, धारा 144-Situation under control after clashes in Dhanbad, police force deployed, section 144

झड़प में 15 से अधिक लोग घायल

शुक्रवार दिनभर और शनिवार सुबह हुए बवाल की सूचना मिलते ही SDM प्रेम कुमार तिवारी (SDM Prem Kumar Tiwari) ने अगले आदेश तक के लिए कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगा दी।

रविवार सुबह निषेधाज्ञा (Injunction) में कोई छूट नहीं दी गई है। पूरे इलाके में अब भी पुलिस बल तैनात है और मजिस्ट्रेट (Magistrate) अब भी इलाके में अपनी निगरानी रखे हुए है। झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

धनबाद में झड़प के बाद नियंत्रण में स्थिति, पुलिस बल तैनात, धारा 144-Situation under control after clashes in Dhanbad, police force deployed, section 144

78 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 78 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से अब तक 34 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

साथ ही बाकि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी (Raid) कर रही है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक कट्टा, कारतूस, दर्जनों तलवार, भाले, रॉड और डंडे मिले।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...