लोहरदगा में नाबालिग के साथ छह लोगों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार, छापेमारी जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना सोमवार रात की है। इस संबंध में पीडित के परिजनों ने भंडरा थाना में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नाबालिग लड़की भंडरा से अपने गांव धनामूंजी जा रही थी. इसी बीच बलसोता सरना टोली के पास छह युवकों ने उसे पकड़ कर दुष्कर्म किया।

लडकी ने घर पहुंच कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सभी परिजन भंडरा थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को बलसोता सरना टोली के गुडडू महतो, राजू उरांव एवं संजय उरांव को गिरफ्तार किया गया है।

बाकी तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। लडकी ने सभी की पहचान कर ली है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीडिता के बयान पर कांड संख्या 5/2022 धारा 376 डी ए 34 आइपीसी एवं 4/6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया गया कि पीडिता का कल मेडिकल जांच कराया जाएगा।

Share This Article