देवघर में दो गाड़ियों की टक्कर में छह लोग घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां सारठ मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह दो गाड़ियों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए।

बताया गया है कि कार्यपालक दंडाधिकारी सुप्रिया भगत देवघर से सूमो विक्टा सरकारी वाहन से कर्मियों के साथ सारठ जा रही थी।

इसी दौरान सारवां ब्लॉक के समीप सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों भर्ती कराया गया है।

Share This Article