खूंटी में बेटे ने वृद्ध मां की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू थाना अंतर्गत चारिद नीचे टोली निवासी दुखनी देवी (65) की उसके सगे बेटे फगुआ पाहन ने मामूली विवाद में लाठी से पीटकर मार डाला।

शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर मुरहू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी फगुआ पाहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसी बात पर मां बेटे में विवाद हुआ।

बताया गया कि मामूली घरेलू विवाद में नशे में धुत बेटे फगुआ पाहन ने बांस की लाठी से मां के सिर पर वार कर दिया।

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article