बेटा या कसाई : ससुर से मिलकर मां को मारने की रची साजिश, अब जेल की हवा…

विजय प्रमाणिक नाम के एक युवक ने ससुराल वालों की सहायता से अपनी ही मां मालती देवी की हत्या करने की साज़िश रची थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : विजय प्रमाणिक नाम के एक युवक ने ससुराल वालों की सहायता से अपनी ही मां मालती देवी की हत्या करने की साज़िश रची थी। इस मामले में मां के बयान के आधार पर विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसलिए रची थी साजिश

मां मालती देवी ने बताया कि विजय दो भाइयों में छोटा है। मां अपने बड़े बेटे के साथ रहती है। विजय ससुराल में रहता है। घर का बंटवारा होने के बावजूद विजय अपने बड़े भाई की भी संपत्ति पर हक जताता है।

मां की इस बात का विरोध करने पर विजय ने अपने ससुर और बाकी ससुराल वालों के साथ मिलकर मां को मारने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीणों ने मालती देवी को बचा लिया।

Share This Article