COVID की वजह से कैंसिल हुआ सोनम कपूर का बेबी शॉवर फंक्शन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: हाल ही में डिलीवरी के लिए लंदन से इंडिया लौटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की प्रेग्नेंसी की लास्ट टर्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

जानकारी मिली थी कि मुंबई में एक बार फिर से उनकी डिलीवरी (Delivery) से पहले शानदार बेबी शॉवर किया जाएगा, लेकिन सूत्रों की मानें तो Covid महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस फंक्शन को कैंसिल कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर ने बेटी सोनम के लिए शानदार बेबी शॉवर (Great Baby Shower) की पूरी तैयारी की थी। मगर अब इसे कैंसिल कर दिया गया है।

इसके पीछे वजह Covid के बढ़ते मामलों की बताई जा रही है। कपूर फैमिली नहीं चाहती कि इस हालत में मां और होने वाले बच्चे को किसी भी तरह का जोखिम उठाना पड़े।

सोनम अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड में आएंगी नजर

इसलिए आखिरी समय में फंक्शन कैंसिल (Function Cancel) करने का फैसला लिया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही लंदन में सोनम का रॉयल स्टाइल में बेबी शावर किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ सालों तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई, 2018 को शादी कर ली। शादी के लगभग चार साल बाद अब सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। ।

सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ब्लाइंड (Film Blind) में नजर आएंगी। यह इसी साल के अंत में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग सोनम ने पिछले साल पूरी कर ली थी।

Share This Article