दक्षिण अफ्रीका में बंद खदान में 14 खनिक मृत मिले: पुलिस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक बंद पड़ी खदान में कम से कम 14 खनिक मृत पाए गए और कई अन्य घायल मिले। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये खनिक जोहानिसबर्ग से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रस्टेनबर्ग शहर के पास एक खदान में मृत पाए गए।

पुलिस ने घटना की परिस्थितियों के बारे में तत्काल कोई और जानकारी नहीं दी। दक्षिण अफ्रीका में छोटे स्तर पर काम करने वाले ऐसे हजारों खनिक हैं जो सोने और प्लेटिनम की उन खदानों में गैर-कानूनी तौर पर काम करते हैं जिनका इस्तेमाल अब खनन कंपनियां नहीं करती हैं। ये अनौपचारिक खनिक अक्सर बिना सही सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं।
रस्टेनबर्ग दक्षिण अफ्रीका में प्लेटिनम खनन का एक मुख्य केंद्र है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटिनम भंडार मौजूद है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।