

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन को लेकर 20 अगस्त को जारी की गई अधिसूचना को रद्द कर दिया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जिन ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट करने की सूचना दी गई थी, वे अब निर्धारित तिथियों पर अपने सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलेंगी।





रेलवे के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 24 अगस्त तथा 26 से 30 अगस्त तक सामान्य रूप से चलेगी। 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 25, 28 और 30 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर चलेगी। वहीं 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 30 अगस्त और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 24, 27 और 28 अगस्त को सामान्य परिचालन करेगी।
इसके अलावा 18116/18115 चक्रधरपुर-एनएससीबी गोमो-चक्रधरपुर मेमू 25, 28 और 30 अगस्त को सामान्य रूप से चलेगी। 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 24, 26, 27 और 29 अगस्त को निर्धारित समय पर चलेगी। 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 28 और 30 अगस्त को चलेगी।
68060 आसनसोल-बराभूम मेमू 28 और 30 अगस्त को तथा 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 26, 28 और 29 अगस्त को सामान्य परिचालन करेगी। इसके साथ ही 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 25, 26 और 29 अगस्त को भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
