रामरेखा धाम पहुंचे सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री, कहा- यहां पहुंचकर मन को अद्भुत शांति मिली

राज्य सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री ने सिमडेगा के पावन रामरेखा धाम पहुंचकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति की। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी के कल्याण की कामना की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : राज्य सूचना आयुक्त डॉ तनुज खत्री शनिवार को सिमडेगा जिला स्थित पावन रामरेखा धाम पहुंचे। यहां वे पहले भी आ चुके हैं। यहां पहुंचकर डॉ तनुज खत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की इस पवित्र तपोभूमि में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।

मान्यता है कि वनवास के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भ्राता लक्ष्मण ने इस स्थान पर प्रवास किया था। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा यह पवित्र धाम झारखंड की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां की पवित्रता, प्राकृतिक वातावरण और धार्मिक आस्था मन को भक्ति भाव से भर देती है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी की सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।