सुबोधकांत सहाय ने आत्मदाह करने को तैयार होटल अशोका के कर्मचारी को रोका

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के होटल अशोका के कर्मचारियों (Hotel Ashoka employees) की आर्थिक स्थिति गंभीर हो चुकी है। उन्हें पिछले पांच सालों से वेतन नहीं मिल रहा है।

वेतन नहीं मिलने से सरकारी रवैये से नाराज कर्मचारी गुरुवार को आत्मदाह करने पर उतारू हो गये। पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और विनय सिन्हा दीपू (Former ministers Subodhkant Sahai and Vinay Sinha Deepu) मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर आत्मदाह करने को रोका।

उन्होंने दिल्ली में जीएम से बात कर 13 तारीख की मीटिंग तय की। तब तक उन्होंने कर्मचारियों से संयम रखने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों से इन कर्मचारियों के साथ हैं और इस मुद्दे को लेकर बिल्कुल संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से भी इनकी वार्ता हो चुकी है। बहुत जल्द कोई बीच का रास्ता निकल जायेगा।

कर्मचारियों ने थक हार कर आत्मदाह करने का फैसला किया

मौके पर होटल के कर्मचारी पंकज धरोहर ने बताया कि होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 32 थी। इसमें कुछ ने तो VRS ले लिया और कुछ कर्मी VRS लेने को मजबूर हो गए थे।

लेकिन अभी भी होटल के सात कर्मचारी अपने वेतन की राह ताक रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को होटल की खराब स्थिति के बारे में बताया और बकाया पांच सालों का वेतन देने की मांग की। वेतन नहीं मिलने पर होटल के कर्मचारियों ने थक हार कर आत्मदाह (self-immolation) करने का फैसला किया है।

Share This Article