Homeझारखंडविकास झारखंड मुक्ति मोर्चा के DNA में कभी नहीं रहा, सुदेश महतो...

विकास झारखंड मुक्ति मोर्चा के DNA में कभी नहीं रहा, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img

Ranchi Politics: झारखंड राज्य में जिनका शासन है वह सिर्फ एक परिवार की भलाई करने में लगा है। विकास झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के DNA में कभी नहीं रहा।

इन्होंने राज्य के आज के साथ कल को भी बर्बाद कर दिया है जबकि हमारा उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है। सबका ध्यान सबका सम्मान हमारा दायित्व है। राज्य में अबुआ नहीं बबुआ राज चल रहा है।

यह बातें AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कही। वह चांडिल डैम रिसोर्ट में मंगलवार को आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने AJSU पार्टी का दामन थामा।

सुदेश महतो ने कहा कि आज किसी भी कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, राज्य के स्वाभिमान का चुनाव है। हमें मिलकर झारखंड की तस्वीर को बदलना है। ईचागढ़ समेत पूरी राज्य की जनता के विश्वास और विचारों को जीतना है।

राज्य में सकारात्मक बदलाव के लिए हर झारखंडी AJSU पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। जनआकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी AJSU पार्टी पर है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के हक, अधिकार से जुड़े विषयों को उठाने का काम करें।

पूर्व मंत्री और AJSU पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान मंत्रिमंडल में एससी समुदाय का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। सरकार के लिए बस यह समुदाय वोट बैंक के सिवाय और कुछ नहीं। सरकार दलित, महिला, युवा विरोधी है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है। राज्य के लोगों में हताशा और निराशा का माहौल है। सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। आंदोलनकारियों (Agitators) को सम्मान देने में भी यह सरकार विफल रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...