Homeझारखंडलोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करना ही JMM की मंशा,...

लोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करना ही JMM की मंशा, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img

Sudesh Mahto on Congress and JMM: साढ़े चार साल से सत्ता का सुख भोग रहे JMM लोकसभा चुनावों में जनता के सामने विकास का कोई एक उदाहरण पेश करने की स्थिति में नहीं हैं और न ही इनके पास राज्य के प्रमुख विषयों पर कई सोच या स्पष्ट विचार है।

लोगों की भावनाओं को कुरेद कर राजनीति करना ही JMM की मंशा रही है। लोकसभा चुनावों में करारी हार के लिए JMM और कांग्रेस दोनों को तैयार रहना चाहिए।

यह बातें शुक्रवार को AJSU पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाईबासा स्थित गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में आयोजित सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही।

इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर सिंहभूम क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई समाजसेवियों ने आजसू का दामन थामा।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने चार सालों में राज्य की खान संपदा को लूटने और लूटने वालों को संरक्षण देने का काम किया है। नियोजन, विस्थापन और स्थानीय नीति का वादा कर सत्ता में आए लोग एक भी नीति नहीं बना पाए।

उन्होंने कहा कि JMM की राजनीति का इतिहास पलट कर देख लीजिये, इसमें कहीं झारखंडियों का भला करने की मंशा नहीं दिखेगी। JMM में विरासत की राजनीति हावी है। अब NDA की एकजुटता के सामने अवसरवादी गठबंधन का टिक पाना मुश्किल होगा।

आजसू के इस सम्मेलन में सिंहभूम से NDA की उम्मीदवार गीता कोड़ा भी उपस्थित रही। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने Geeta Koda के ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सिंहभूम जनता इस बार राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान करेगी। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच नहीं करा कर लाखों युवाओं से किया अपना पहला वादा भी पूरा नहीं किया। इसका जवाब कोल्हान की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देगी।

पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि आजसू के नेतृत्व ने झारखंडियों को राजनीतिक और सामाजिक न्याय देने का काम किया है। यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। राज्य की जनता ने सभी 14 सीटों पर NDA को जिताने का निश्चय किया है।

आने वाले 13 मई को सिंहभूम के मतदाता अपने मत का प्रयोग कर Geeta Koda को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...