कांग्रेस–झामुमो का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब : सुदेश महतो

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक का लोकसभा में पारित नहीं हो पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और विपक्ष द्वारा मातृशक्ति के साथ विश्वासघात है।

श्री महतो ने कहा कि आज लोकसभा में इस विधेयक के विरोध में जाकर कांग्रेस समेत झामुमो, राजद, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडी गठबंधन ने अपना असली महिला-विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब कर लिया और करोड़ों माताओं-बहनों के सपनों पर एक कायरतापूर्ण प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी और एनडीए हमेशा महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रहे हैं और राज्य में पंचायत चुनाव में मातृशक्ति को पचास प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का श्रेय आजसू और एनडीए को जाता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।