
Sultanganj Police’s big Success : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज पुलिस ने नवादा गांव में देर रात 27 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में दो अपराधी, मणि कुमार उर्फ़ सिंटु यादव और सोनू कुमार, कई हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा पिस्तौल, दो देसी मस्कैट, नौ जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक बेडोरियल बरामद हुआ। मणि कुमार उर्फ़ सिंटु यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने हत्या की योजना बनाई थी।
इस ऑपरेशन में सुल्तानगंज थाना के पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार सिंह, पवन कुमार, विष्णुदेव कुमार, राजेश कुमार यादव और प्रमोद कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।
