Latest Newsबिहारबिहार के वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा, तीन जवानों की करंट...

बिहार के वीरपुर SSB कैंप में बड़ा हादसा, तीन जवानों की करंट लगने से मौत, 9 घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45 वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया।

करंट लगने से 3 ट्रेनी जवानों की मौत हो गई जबकि 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चार जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जबकि पांच जवानों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में ही चल रहा है।

हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार 45 वीं बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता का तबादला के बाद बुधवार की शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन एक टेंट में किया गया था।

उसी टेंट को शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रेनी जवान खोल रहे थे।

इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया। सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

इसमें महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील (30), परशुराम सबर (24) एवं महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28) की मौत मौके पर ही हो गई।

करंट से घायल जवान नरसिंह चैहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र, मो. शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव एवं आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को रेफर कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

Army Vehicle Falls in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

Akhilesh Yadav Launches Scathing Attack: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

जवाहर भवन में श्रमिकों की आवाज़, कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन

National Conference of Congress : दिल्ली स्थित जवाहर भवन में 22 जनवरी को कांग्रेस...

विधानसभा में बड़ा सियासी हंगामा, राज्यपाल के रवैये पर सरकार सख्त

Big Political Uproar in the Assembly : बेंगलुरु में गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा (Karnataka...

खबरें और भी हैं...