Latest Newsझारखंड48 घंटे से लापता था सुरेन्द्र, इस हाल में मिला

48 घंटे से लापता था सुरेन्द्र, इस हाल में मिला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिले के मेदिनीनगर शहर और तरहसी थाना क्षेत्र में डूबने से एक अधेड़ और एक युवक की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम MRMCH में गुरुवार को किया गया।

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के गुरियाही तालाब में डूबने से बिहार के रोहतास इलाके के एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गुरियाही तालाब में गया था। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा (Police station in-charge Inspector Abhay Kumar Sinha) ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। किसी तरह का आरोप परिजनों की ओर से नहीं लगाया गया है। मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी के रहने वाले सुरेन्द्र साव का शव गांव के ही कुएं से गुरुवार को बरामद किया गया। सुरेन्द्र पिछले 48 घंटे से लापता था। मृतक की पत्नी चिंता देवी ने नशे की हालत में कुएं में गिरने के बाद डूबने से सुरेन्द्र की मौत होना बताया है। हालांकि, अन्य रिश्तेदारों ने सुरेन्द्र साव की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद तरहसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

spot_img

Latest articles

बीएफसीएल रामगढ़ में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, परेड और सम्मान बना आकर्षण

रामगढ़: रामगढ़ स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) परिसर में सोमवार को गणतंत्र...

केरव गांधी की सकुशल वापसी पर भाजपा ने आंदोलन को बताया कारण

Jamshedpur : जमशेदपुर के व्यवसायी के पुत्र केरव गांधी की सकुशल बरामदगी को...

विदेश दौरे से झारखंड को मिलेगा विकास का नया रास्ता, सुदिव्य कुमार

रांची: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को...

पलामू में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Palamu : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगया पंचायत के चुनका गांव...

खबरें और भी हैं...