सुषमा बड़ाईक केस : रांची पुलिस दानिश रिजवान को लेकर पहुंची रांची

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना पुलिस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हम के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान को शुक्रवार को रांची लेकर पहुंची।

रिजवान को बिहार के आरा से गुरुवार को रांची पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे रांची कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अक्षत श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया।

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रांची पुलिस उसे जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पूर्व दानिश पर सुषमा बड़ाईक (Sushma Badaik) पर फायरिंग कराने का आरोप है।

गिरफ्तार शूटरों में फरहान और सोनू शामिल

वहीं दूसरी ओर बताया गया कि सुषमा बड़ाईक पर हुई गोलीबारी (Firing) में शामिल दो शूटर भी रांची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

रिजवान को जहां बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है, वहीं दोनों शूटरों को UP STF की सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार शूटरों में फरहान और सोनू शामिल है। फरहान दानिश (Farhan Danish) रिजवान का सगा साला है। मामले में अभी भी चार अपराधी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article