Latest NewsUncategorizedललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आया सुष्मिता सेन के एक्स का...

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आया सुष्मिता सेन के एक्स का रिएक्शन, वायरल हो रही पोस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स व अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Actress Sushmita Sen) और पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी की रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है, जिसे लेकर हर कोई हैरान है।

वहीं, अब सुष्मिता के एक्स ब्वायफ्रेंड रोहमन शॉल (Sushmita’s ex boyfriend Rohman Shawl) ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पेशे मॉडल रोहमन शॉल ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि उनके अनुसार प्यार खूबसूरत होता है और हम सभी को उनके लिए खुश होना चाहिए।

“चलो उनके लिए खुश रहें ना। प्यार खूबसूरत है। मुझे बस इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है, तो वह उनके लायक होगा!”

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर हॉट केक की तरह हो रही हैं वायरल

रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ”किसी पे हंसने से अगर तुमको सुकून मिल जाए तो उसपर हंस लेना। क्योंकि परेशान वो नहीं, तुम हो।” रोहमन का ये पोस्ट चर्चा में है और लोग इसे अलग-अलग तरह से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन और उनके एक्स ब्वॉय फ्रेंड व मॉडल रोहमन साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करते रहते थे।

इस कपल को कई मौकों पर साथ देखा जाता था और दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी करते थे, लेकिन इसी साल सुष्मिता ने इस रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था।

उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद से सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर हॉट केक की तरह वायरल हो रही हैं।

उनके फैंस इन दोनों को लेकर कई तरह की मीम्स शेयर (Memes Share) कर रहे हैं, तो रोहमन शॉल पर तरस खा रहे हैं और उन्हें समय रहते बच निकलने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

spot_img

Latest articles

सीआइपी में सेवा दे रहे 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के पक्ष में खड़े हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को सीआइपी में सेवा...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

खबरें और भी हैं...

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, तबीयत बिगड़ने पर गये रूबन अस्पताल 

पटना : पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...