Homeविदेशताइवान के बॉयो लैब में कोरोना संक्रमित चूहे के काटने से महिला...

ताइवान के बॉयो लैब में कोरोना संक्रमित चूहे के काटने से महिला कर्मचारी पॉजिटिव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ताइपे: ताइवान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक उच्च सुरक्षा वाली लैब में काम करने वाली महिला कोरोना से संक्रमित हुई है।

इस महिला को काम करने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित चूहे ने काटा था। जिसके बाद से कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अमेरिका की लैब लीक थ्योरी की फिर से चर्चा होने लगी है।

20 साल की यह हिला का कोरोना वायरस टेस्ट गुरुवार को पॉजिटिव आया। इसी के साथ यह पिछले एक महीने में ताइवान में कोरोना वायरस के स्थानीय ट्रांसमिशन का पहला मामला भी बन गया है।

हालांकि ताइवान के स्वास्थ्य अधिकारी अभी तक निश्चित नहीं हैं कि इस महिला को लैब में संक्रमित चूहे के काटने से कोरोना का संक्रमण हुआ है।

इस महिला के यात्रा का कोई इतिहास भी नहीं है। इतना ही नहीं, यह महिला किसी दूसरे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में भी नहीं आई है। ऐसे में लैब लीक थ्योरी का शक जताया जा रहा है।

अगर महिला को चूहे के काटने से संक्रमण की पुष्टि हो जाती है तो इससे कोरोना वायरस के चीन के वुहान लैब से लीक होने की थ्योरी को बल मिल सकता है।

इससे महामारी को लेकर चीन और अमेरिका के बीच फिर से टकराव बढ़ सकता है। ताइवान के रोग नियंत्रण संस्थान के प्रमुख चेन शिह-चुंग ने गुरुवार देर रात मामले का खुलासा करते हुए कहा कि महिला के शीर्ष शोध संस्थान एकेडेमिया सिनिका के भीतर स्थित बायो-लैब की कर्मचारी है।

चेन ने कहा कि नवंबर के मध्य में महिला को संक्रमित चूहे ने दो बार काटा था। इससे इस महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है और आगे की जांच जारी है।

महिला को कोरोना के पहले लक्षण 23 नवंबर को विकसित हुए जब उसने हल्की खांसी की सूचना दी। 6 दिसंबर को खांसी तेज हो गई और उसे पीसीआर टेस्ट करने के लिए भेजा गया।

टेस्ट के रिजल्ट 9 दिसंबर को आए और पता चला कि यह महिला कोविड के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित थी।

इस महिला को मॉडर्ना की कोरोना वायरस वैक्सीन की दो डोज लगाई गई थी। अब इस महिला को क्वारंटीन कर दिया गया है। ताइवान के अधिकारियों ने इस महिला के संपर्क में आए 94 लोगों का पता लगाया है।

इनमें से अधिकतर इस महिला के साथ काम करने वाले लोग और दोस्त हैं। उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है और पीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। इनमें से 80 लोगों के टेस्ट निगेटिव आ चुके हैं।

ताइवान के रोग नियंत्रण संस्थान के प्रमुख चेन शिह-चुंग से जब यह पूछा गया कि क्या चूहे के काटने से यह महिला संक्रमित हुई है, तो उन्होंने कहा कि मैं अभी तक ऐसा कहने की हिम्मत नहीं कर सकता।

उनकी आंतरिक जांच में पाया गया कि इस तरह की स्थिति थी, लेकिन क्या संक्रमण इसके कारण हुआ था, हमारे पास अभी तक यह निर्धारित करने का कोई तरीका नहीं है, और आगे जांच की जरूरत है।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...