Tata Motors की घरेलू बिक्री फरवरी में 27 प्रतिशत बढ़ी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली:  टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में उसकी कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 73,875 इकाई हो गई। कंपनी ने फरवरी 2021 में 58,366 इकाइयों को डीलरों के पास भेजा।

ऑटो कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी यात्री वाहनों की बिक्री 47 प्रतिशत बढ़कर 39,981 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 27,225 इकाई थी।

समीक्षाधीन अवधि में घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 33,894 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 31,141 इकाई थी।

Share This Article