Latest Newsबिहारबाल सुधार गृह में किशोर ने की खुदकुशी, 10 कैदी फरार, हड़कंप

बाल सुधार गृह में किशोर ने की खुदकुशी, 10 कैदी फरार, हड़कंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/आरा: बिहार के भोजपुर जिले में बीती रात आरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद एक किशोर ने खुदकुशी कर ली। इसी के साथ मौके का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 बंदी मौके से फरार हो गए।

बाल सुधार गृह में एक किशोर की खुदकुशी और 10 अन्य बंदियों के भागने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आधी रात के वक्त प्रशासनिक अधिकारी और बाल सुधार गृह के अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

जिस किशोर ने खुदकुशी की है, उसका नाम मोनू कुमार है और वह बक्सर के बुधनपुरवा गांव का रहने वाला था। पिछले दिनों उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था और बीती रात उसने खाना खाने के बाद खुदकुशी कर ली।

करीब 16 साल के मोनू कुमार ने इसके पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी। वह फिनायल पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। मोनू कुमार ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसी महीने की छह तारीख को ही उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। मोनू ने खाना खाने के बाद बाथरूम में जाकर फंदा लगाया और अपनी जान दे दी।

इस घटना का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 अन्य बंदी मौके से फरार हो गये। प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा के मुताबिक बाल सुधार गृह में कुल 87 बंदी है, जिनमें से 14 को क्वारंटाइन करते हुए अलग रखा गया था।

खुदकुशी करने वाले मोनू को भी इसी क्वॉरेंटाइन रूम में रखा गया था। बाल सुधार गृह के कर्मियों को जब मोनू के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली तो वह उसे लेकर इलाज के लिए निकले।

इसी का फायदा उठाकर 10 अन्य बाल बंदी वहां से फरार हो गए। अब फरार बंदियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...