नदी का जलस्तर बढ़ने से शौच करने गया किशोर फंसा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rising water level in river: झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी काफी अधिक बढ़ गया है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।

रविवार की सुबह पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के लेदवाखांड गांव में एक किशोर शौच के लिए नदी के पास गया हुआ था। तभी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया और वह नदी में फंस गया। जिसके बाद गांव के ही परहिया समुदाय के अन्य 5 किशोर उसे बचाने के लिए आगे आए। किशोर की पहचान मुकेश परहिया के रूप में हुई है।

वहीं मामले की सूचना मिलने पर सतबरवा थाना के एएसआई राजीव कुमार वन, पंचायत के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत समिति सदस्य अशोक राम तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। किशोर को नदी से सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। नदी के किनारे भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

Share This Article