करम डाल विसर्जन करने गई चार बच्चियां नदी में डूबी

साहिबगंज जिले के ताजमहल थाना अंतर्गत टेकबथान गांव में तेंनवा नाला नदी में आज रविवार की अहले सुबह करम डाल विसर्जन करने के दौरान चार बच्चियां डूब गई। जिसके बाद लोगों की तत्परता से तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान मुकेश यादव की 9 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Four girls drown in river: साहिबगंज जिले के ताजमहल थाना अंतर्गत टेकबथान गांव में तेंनवा नाला नदी में आज रविवार की अहले सुबह करम डाल विसर्जन करने के दौरान चार बच्चियां डूब गई। जिसके बाद लोगों की तत्परता से तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान मुकेश यादव की 9 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुकेश यादव की 9 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी (12) चचेरी बहन विकास यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी(10) तथा प्रदीप यादव पुत्री चांदनी कुमारी (9)के साथ चारों बच्ची रविवार की सुबह 5 बजे गांव से लगभग 500 मीटर की दूर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नदी में करमा डाल विसर्जन करने गई थी। जहां विसर्जन करने के दौरान चारों बच्ची डूबने लगी।

मछुआरे ने बचाई तीन बच्चियों की जान

बगल में मछली मार रहे डेढ़गामा गांव निवासी संजय मंडल ने देखा कि कुछ बच्चियां बच्ची डूब रहीं हैं। जिसके बाद संजय मंडल ने अकेले ही नदी में छलांग मार कर जैसे-तैसे एक-एक कर तीन बच्ची को बाहर निकाला। जिसके बाद लगभग 10 मिनट के बाद मुकेश यादव की 11 वर्षीय दूसरी पुत्री रिया कुमारी ने कहा कि मेरी छोटी बहन प्रियंका कुमारी नदी में रह गई है।

3 घंटे बाद मिली चौथी बच्ची

इतने में ही परिजनों के साथ दोनों गांव के सैकड़ो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दोनों गांव के ग्रामीण व परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लगभग तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद 8 बजे बच्ची को बाहर निकाला। जांच करने के बाद डॉ उदय कुमार टुडू ने प्रियंका कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article