Latest Newsबिहारलालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट...

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निकाले जाने के आठ महीने बाद शुक्रवार को दिल्ली में अपने पिता से मिले। यह मुलाकात लालू यादव की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती के आवास पर हुई। तेज प्रताप मीसा के घर पर गये थे। उन्होने अपने पिता और बहन को मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज में आने का निमंत्रण भी दिया।रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में तेज प्रताप का आमना-सामना छोटे भाई तेजस्वी से भी हुई। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दोनों कोर्ट पहुंचे थे। लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। यह खामोशी वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच रही थी।

दरअसल, कोर्ट में जब तेजस्वी और तेज प्रताप एक साथ पहुंचे तो दोनों का सामना हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया। तेजस्वी यादव के साथ उनके प्रिय मित्र संजय यादव भी मौजूद थे। तेजस्वी जहां जाते हैं, उनके साथ संजय यादव जरुर होते हैं। यहां मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मीसा भारती, संजय यादव और अपने वकीलों के साथ लिफ्ट से पहुंचे। इसी रास्ते से तेज प्रताप यादव अपने वकील के साथ लिफ्ट के पास पहुंचे। लिफ्ट में तेजस्वी थे। दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब सभी नेता चुनावी प्रचार में जुटे थे तो पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव का आमना सामना हुआ था। इस दौरान भी तेज प्रताप यादव के चेहरे पर गुस्सा और भावुक कर देने वाला भाव था। दोनों के आमने सामने आने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। तब तेज प्रताप चर्चित यूट्यूबर के साथ थे और कुछ खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी भी पहुंच गए और यूट्यूबर से पूछा कि भाइया शॉपिंग करा रहे हैं क्या? इस वाक्या के बाद आज तेजस्वी और तेज प्रताप का आमना सामना हुआ।

बता दें कि तेज प्रताप यादव को राजद प्रमुख लालू यादव ने 6 सालों के लिए पार्टी और परिवार से निकाल दिया है।कहना है कि दोनों के बीच नमस्ते या कोई औपचारिकता भी नहीं हुई। लिफ्ट से बाहर आने पर पत्रकारों ने दोनों से सवाल किए, लेकिन तेजस्वी पूरी तरह चुप रहे, जबकि तेज प्रताप ने केवल कहा कि जाने दीजिए, आगे कोर्ट की कार्यवाही है। वहीं, जब तेजस्वी लिफ्ट से बाहर आए तो अपने बड़े भाई से इशारों में हालचाल पूछा और आगे बढ़ गए। तेज प्रताप यादव इस दौरान गुस्से में दिखे। कहीं ना कहीं उनका गुस्सा संजय यादव को लेकर हो सकता है। बता दें कि तेज प्रताप यादव लगातार संजय यादव के खिलाफ बयान देते रहते हैं। हालांकि कभी उन्होंने सार्वजनिक रुप से संजय यादव का नाम लेकर हमला नहीं बोला है। अक्सर वो जयचंद कह कर उसे संबोधित करते हैं।जानकारों की मानें तो संजय यादव को ही तेज प्रताप जयचंद कहते हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड के प्राचीन पत्थरों को दिलाने की तैयारी वैश्विक पहचान

Preparations to Give Jharkhand's Ancient stones Global Recognition: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा है...

कोयला घोटाले में SKS इस्पात पर कड़ी कार्रवाई, कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

SKS Ispat Faces Strict Action in Coal Scam: दिल्ली की सीबीआई की विशेष अदालत...

दावोस में झारखंड की नई पहचान, महिला नेतृत्व और विकास का संदेश

Jharkhand's new identity in Davos : वर्ष 2026 में होने वाले विश्व आर्थिक सम्मेलन...

BJP सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा है, जुएल ओरांव

Jewel Oraon Said: केंद्रीय मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्य चुनाव अधिकारी...

खबरें और भी हैं...

झारखंड के प्राचीन पत्थरों को दिलाने की तैयारी वैश्विक पहचान

Preparations to Give Jharkhand's Ancient stones Global Recognition: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा है...

कोयला घोटाले में SKS इस्पात पर कड़ी कार्रवाई, कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

SKS Ispat Faces Strict Action in Coal Scam: दिल्ली की सीबीआई की विशेष अदालत...

दावोस में झारखंड की नई पहचान, महिला नेतृत्व और विकास का संदेश

Jharkhand's new identity in Davos : वर्ष 2026 में होने वाले विश्व आर्थिक सम्मेलन...