भाजपा के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी बंगाल की जनता : तेजस्वी यादव

भवानीपुर में ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा में शामिल तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला, कहा बंगाल की जनता सांस्कृतिक विरासत बचाते हुए नापाक मंसूबों को नाकाम करेगी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भवानीपुर में पदयात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव

कोलकाता : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा बंगाल के सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक विरासत, सभ्यता और संस्कृति को समाप्त करने के अलावा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर और लोकतंत्र का क्षरण कर रही है। बंगाल की प्रबुद्ध जनता अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक धरोहर और बौद्धिक इतिहास को सुरक्षित बीजेपी के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर जगह-जगह पर दोनों नेताओं का उपस्थित भीड़ ने स्वागत किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।