पान समाज के अधिकारों का हनन कर रही है डबल इंजन की सरकार : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर पान समाज के अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए वंचित समुदायों के हक की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित “पान सम्मान सह आइआइपी स्थापना दिवस कार्यक्रम” में सम्मिलित होकर आयोजक आईपी गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी-जेडीयू की डबल इंजन सरकार अपने अहंकार में पान समाज के अधिकारों का हनन कर रही है।

राष्ट्रीय जनता दल और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने सदैव वंचित, उपेक्षित, गरीब और उत्पीड़ित समुदायों के लिए न्याय, समता, अधिकार और उत्थान की लंबी लड़ाई लड़ी। हम सभी एकजुट होकर तांती-ततवा, पान समाज के सर्वांगीण विकास, हक, अधिकार, उन्नति और समृद्धि की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।