Latest Newsबिहारबिहार में कांग्रेस, वाम दल और राजद मिलकर लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी यादव...

बिहार में कांग्रेस, वाम दल और राजद मिलकर लड़ेंगे चुनाव, तेजस्वी यादव ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tejaswi Yadav on Lok Sabha Elections: बिहार में महागठबंधन को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) का कहना है कि महागठबंधन या फिर कांग्रेस के साथ संबंधों में कोई दरार नहीं है।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि बिहार (Bihar) में कांग्रेस, वाम दल और राजद मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता Tejashwi Yadav, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक बिहार की लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक मंगलवार रात मुकुल वासनिक के आवास पर हुई, मगर सीटों का ऐलान नहीं किया जा सका।

हालांकि तेजस्वी ने कहा कि सबको सम्मानजनक सीटें मिल रही हैं। उन्‍होंने कहा, “किसी भी परिस्थिति में हम हमेशा साथ रहे हैं और चुनाव लड़े हैं।” दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद Tejashwi ने दावा किया कि बिहार में चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे।

गौरतलब है कि बिहार के महागठबंधन के बीच कई सीटों को लेकर असहमति बनी हुई है। औरंगाबाद सीट को कांग्रेस परंपरागत रूप से अपना बता रही है। लेकिन कांग्रेस को झटका देते हुए औरंगाबाद सीट से राजद ने अपना उम्मीदवार दे दिया है।

राजद ने यहां से अभय कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस यहां से निखिल कुमार मैदान में उतरना चाहती थी। वहीं बेगूसराय सीट (Begusarai seat) से वाम मोर्चा ने अवधेश राय को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बेगूसराय भी वह सीट है, जहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार मैदान में उतरना चाहती है। सीट बंटवारे पर एक राय बनाने व इसे अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार रात दिल्ली में यह बैठक बुलाई गई थी।

तेजस्वी का कहना है कि एक-दो दिन में सब जानकारी दे दी जाएगी। पटना जाकर इस बारे में घोषणा की जाएगी।

दरअसल, बिहार में महागठबंधन (Grand Alliance) के पांच घटक दलों में सीट बंटवारा होना है। सीट बंटवारे को लेकर अभी तक न तो पूरी सहमति बनी है और न ही इसका कोई औपचारिक ऐलान किया गया है। गठबंधन के कुछ दलों ने कई सीटों पर उम्‍मीदवारों को चुनाव चिह्न देना भी शुरू कर दिया है। इससे गठबंधन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि राजद और कांग्रेस की ओर से सभी बातें सामान्य होने का दावा किया जा रहा है। वहीं बिहार NDA में सीटों का समझौता हो चुका है और इसकी घोषणा भी की जा चुकी है।

NDA में हुए गठबंधन के मुताबिक बिहार में BJP 17, जदयू 16, चिराग पासवान की पार्टी 5, जीतन राम मांझी की पार्टी 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...