
Tejashwi Yadav will come to Ranchi on April 5 : बिहार सरकार में नेता विरोधी दल और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची आयेंगे। उनके रांची पहुंचने पर पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
इस बाबत राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव रांची दौरे के क्रम में पार्टी और संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए प्रदेश एवं जिला/महानगर/प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर वार्ता करेंगे। उनके स्वागत में शहर में होर्डिंग, झंडा-बैनर तथा सैकड़ों तोरणद्वार बनाया जाएगा।
राज्य के 24 जिलों के सभी पंचायत स्तर पर लालू-तेजस्वी रथ घुमाया जाएगा एवं रथ के माध्यम से तमाम रणनीतिक पूर्वजों को याद किया जाएगा। वहीं, संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए प्रतिमाह जिलावार सम्मेलन किया जाएगा।
