झारखंड में अभी और बढ़ेगा तापमान, पारा 42 डिग्री…

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस महीने आसमान साफ रहने की संभावना है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में गर्मी (Summer in Jharkhand) अभी और सतायेगी। बढ़ते तापमान ने इसके संकेत भी दिए हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार तेज धूप की वजह से उमस और गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Scientist Abhishek Anand) ने बताया कि इस महीने आसमान साफ रहने की संभावना है। तेज धूप परेशान करेगा और राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है।

तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़त आएगी और आज तापमान (Temperature) पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में तेज धूप खिली रहेगी।

अभी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट को लेकर कोई बड़ी राहत नजर नहीं आ रही है। तापमान इतना बढ़ेगा कि कई जगहों पर गर्म हवा होगी और लू चलने की भी संभावना है।

बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी

इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश या आंधी (Rain or Storm) की संभावना नहीं है। 13 जून के बाद मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 13 जून तक झारखंड में गर्मी बढ़ेगी।

तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। 13 जून की शाम को आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। 14 जून से बारिश की संभावना है। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मई महीने में बीच में आयी कुछ दिनों की बारिश और बादल (Rain and Clouds) ने बड़ी राहत दी।

Share This Article