तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नाम पर मध्यप्रदेश में फर्जी संगठन के जरिये साइबर ठगी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर : थलपति विजय के उपनाम से मशहूर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नाम पर मध्यप्रदेश में फर्जी संगठन के जरिये साइबर ठगी की जा रही है और इंदौर पुलिस को पिछले एक महीने में इस तरह की छह शिकायतें मिली हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि साइबर ठग लोगों को फोन करके झांसा देते हैं कि वे थलपति विजय के परमार्थ संगठन से जुड़े हैं जो गरीबों को आर्थिक सहायता और छोटे कारोबार या ‘स्टार्टअप’ शुरू करने के लिए लोगों को धन उपलब्ध करा रहा है।

दंडोतिया ने बताया,‘‘हमें मिली शिकायतों के मुताबिक ठग इस फर्जी संगठन से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर लोगों से पंजीयन, सत्यापन और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 1,000 से 50,000 रुपये तक ऐंठ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि शिकायतों की विस्तृत जांच की जा रही है और लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहना चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।