… इसलिए इन दो पुलिस अधिकारियों को DGP ने सीधे कर दिया सस्पेंड, मामला…

इसके पीछे की वजह देवघर नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड में 11 फरवरी की देर रात हुई मुठभेड़ बताई जा रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) ने रिखिया थानेदार SI संजीत कुमार और जसीडीह थाने (Jasidih Police Station) में कार्यरत SI कृष्ण कुमार कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया है।

इसके पीछे की वजह देवघर नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड में 11 फरवरी की देर रात हुई मुठभेड़ बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में संतोष और रवि नाम के 2 पुलिस (Police) जवानों की जान चली गई थी।

क्यों लिया गया एक्शन

बताया जा रहा है कि DGP ने यह एक्शन CID की रिपोर्ट के आधार पर लिया है।

इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को DGP ने देवघर से दूसरे जिले में तबादला भी कर दिया है।

दोनों पुलिस पदाधिकारियों की कार्रवाई से सबंधित DGP का यह पत्र देवघर पुलिस ऑफिस को प्राप्त भी हो गया है।

SP सुभाष चंद्र जाट ने DGP के निर्देश के आलोक में सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया है।

SI संजीत का तबादला चाईबासा जिला और SI केके कुशवाहा का तबादला गढ़वा जिले में किया गया है।

Share This Article