झारखंड की उपराजधानी दुमका में ABVP जिला संयोजक का शव घर के कमरे में मिला, सनसनी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआडंगाल इलाके में सोमवार सुबह आदित्य रावत नामक एक युवक का शव उसके कमरे में पाया गया।

मृतक आदित्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका जिला का संयोजक था।

सोमवार सुबह कमरे में उसका शव पाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि युवक का शव कमरे में पाया गया है।

इस मामले में छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।

Share This Article