Homeझारखंडझारखंड में यहां अंचल अधिकारी की कमरे में बंद मिली लाश

झारखंड में यहां अंचल अधिकारी की कमरे में बंद मिली लाश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहेबगंज: साहेबगंज जिला के उधवा के अंचल अधिकारी (CO) विक्रम महली का शव सोमवार को संदिग्ध अवस्था में उनके किराए के आवास में मिला है। वह राजमहल में अंजनी नंदन चौरसिया के मकान में किराए पर रहते थे।

सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी ने घर को अंदर से बंद देखकर CO के चालक मनोज को इसकी सूचना दी। मनोज ने फोन पर उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन Phone Receive नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फर्श पर गिरे हुए थे।

खिड़की से चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक व अन्य लोगों को सूचना दी गई।

बगल में ही कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल पांडेय और थाना प्रभारी प्रणित पटेल रहते हैं। वह सभी पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर अंदर गए।

इसके बाद राजमहल अनुमंडल अस्पताल (Rajmahal Sub-Divisional Hospital) के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, खाना टेबल पर रखा हुआ था। उनके शरीर पर सिर्फ एक गमछा था।

ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी थी

बताया जाता है कि वह हाई शुगर (High Sugar) के मरीज थे। 2021 को उनकी Posting उधवा में CO के रूप में हुई। मूलत: वह Ranchi में केसारी बागान, चुटिया के रहने वाले थे। पिछले साल विक्रम महली को डेंगू हो गया था।

करीब एक माह तक उनका पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान स्थित एक निजी नर्सिंग होम (Private Nursing Home) में इलाज चला था।

उन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी थी। रविवार की रात करीब आठ बजे घर का काम करने वाली महिला खाना बनाकर गई थी। उसने बताया कि तीन रोटी बनाई थी, लेकिन साहब ने बस एक कौर खाया।

आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने पर वह जाकर लेट गए। शुगर और ब्लड प्रेशर (Sugar-Blood Pressure) के लो होने के कारण उनकी मौत (Death) हो गई।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...