सीने पर इस तरह कूदकर मालिक को हार्टअटैक से बचाया कुत्ते ने, अब क्रूफ्ट्स हीरो अवॉर्ड के लिए हुआ नामित

0
7
Advertisement

वाशिंगटन: हार्टअटैक के समय अपने मालिक के सीने पर कूद कूद कर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिसासटैशन) देने वाले डॉग चेवी को क्रूफ्ट्स हीरो अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।

चेवी को 13 मार्च को होने वाले क्रूफ्ट्स हीरो अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जा सकता है। दरअसल, चेवी नाम के डॉग को लीलैंड के पार्क में कचरे के डिब्बे में किसी ने फेंक दिया था।

वहा से गुजर रहे दंपती लॉरेटा और रे विटली चेवी को अपने घर ले आए। 2018 में लॉरेटा अपने गार्डन में पौधों को पानी दे रही थीं तभी उसे चेवी के जोर-जोर से भौंकने की आवाज आई।

उसने देखा कि उसके पति रे बदहवास अवस्था में जमीन पर गिरे हुए है और चेवी उनकी छाती पर कूद रहा है और उनके चेहरे को चाट रहा था।

उन्होंने तत्काल ही एंबुलेंस के लिए फोन किया। थोड़ी देर में चेवी को नीचे उतारकर रे खुद ही उठकर खड़े हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

अब चेवी हमेशा रे की आंखों का तारा बनकर रहता है। लोरेटा ने बताया कि अगर चेवी नही होता तो वह अपने पति को खो देतीं। चेवी ने उनके पति रे को दूसरा जीवन दिया।

इसके बाद लोरेटा ने पालतू पशु के लिए पांच लाख रुपए दान किए। लोरेटा ने बताया कि पांच साल के चेवी का नामांकन किसी ने द केनाल क्लब हीरो डॉग अवार्ड के लिए कर दिया।

जब इसके लिए उन्हें फोन आया तो पहले उन्हें लगा कोई शरारत कर रहा है लेकिन बाद में उन्हें इस बात की पुष्टि कराई गई कि यह सही है।

डॉग चेवी को अपने घर का ही सदस्य मानती हैं लॉरेटा

पति की जान बचाने वाले डॉग चेवी को लॉरेटा अपने परिवार का ही सदस्य मानती हैं। उनका कहना है कि चेवी नहीं होता तो वे आज अकेली होतीं।

अमेरिका में क्रूफ्ट्स अवॉर्ड डॉग्स को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। इस साल 5 डॉग्स को नॉमिनेट किया गया है।