रांची में भाजयुमो के मीडिया प्रभारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, पार्टी बोली- FIR से 4 दिन पहले ही संगठन से निकाला

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल सिंह पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

मामले में युवती ने कोतवाली थाने में राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

इधर, पार्टी ने दावा किया है कि एफआइआर दर्ज होने के चार दिन पहले ही आरोपित को संगठन से निकाल दिया गया है।

क्या है मामला

पीड़ित युवती ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2016 में मारवाड़ी कॉलेज में संगठन की बैठक में हुई थी। इसके बाद आरोपित ने उसका नंबर मांगा, फिर बातचीत शुरू हुई।

आरोपित ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया। पीड़िता भी तैयार हो गई। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

अब शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं, राहुल के दोस्त विवेक सिंह पर भी गर्दन काटने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के अनुसार, राहुल सिंह उसे पुरी और नेतरहाट भी ले गया।

घूमने के दौरान रात में होटल में एक ही कमरे में ठहरता था। शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया।

वहीं, बहन की शादी के नाम पर एक लाख रुपये भी ठग लिये। पीड़िता का कहना है कि दोनों बहनों के साथ मारपीट भी की।

नेतरहाट, पुरी घुमाने के दौरान होटल में किया यौन शोषण

पीड़िता ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। इनमें राहुल सिंह, विवेक सिंह, कुश साहू। राहुल सिंह भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी और विवेक सिंह प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य थे।

पीड़िता एक बार उससे मिली थी। इसके बाद हमने छानबीन की।

गड़बड़ी की आशंका होने पर बीते छह जनवरी को ही राहुल सिंह और विवेक कुमार को पार्टी से निकाल दिया गया है।

वर्तमान में दोनों का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आरोप सही है तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।

Share This Article