HomeUncategorizedत्योहारों से भरा है अक्टूबर का महीना, 15 दिन बैंक रहेंगे बंद,...

त्योहारों से भरा है अक्टूबर का महीना, 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए लिस्ट

Published on

spot_img

Banks will Remain Closed for 15 days : कुछ दिनों में सितंबर का यह महीना खत्म होने वाला है और अक्टूबर का नया महीना आने वाला है।

इस साल अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। अक्टूबर में महीने गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), नवरात्री (Navratri), दशहरा (Dussehra) और दीवाली (Diwali) जैसे सभी बड़े त्योहार आने वाले हैं। एक ही महीने में इतने त्योहारों के कारण अक्टूबर के महीने में अधिकांश दिन बैंकों में छुट्टी रहने वाली है।

बता दें कि आरबीआई (RBI) हर महीने की शुरुआत से पहले ही बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर देता है।

इस लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियों के साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।

देखिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट

० 1 अक्टूबर को जम्मू में विधानसभा चुनाव होने के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा।
० 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेगा।
० 3 अक्टूबर को जयपुर में नवरात्रि स्थापना के कारण बैंक बंद रहेंगे।
० 6 अक्टूबर को पूरे देश में रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
० 10 अक्टूबर को अगरतला, गुवाहाटी, कोहिमा और कोलकाता में दुर्गा पूजा, दशहरा और महासप्तमी के कारण बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
० 11 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईंटानगर, कोहिमा, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में दशहरा, महाअष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा और दुर्गा अष्टमी के वजह से बैंक बंद रहेगा।
० 12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा, विजयदशमी, दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
० 13 अक्टूबर को पूरे देश में रविवार के कारण बैंक बंदरहेगा।
० 14 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा या दासेन के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
० 16 अक्टूबर को अगरतला और कोलकाता में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
० 17 अक्टूबर को बेंगलुरु और गुवाहाटी में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कांटी बिहू के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
० 20 अक्टूबर को पूरे देश में रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
० 26 अक्टूबर को पूरे देश में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
० 27 अक्टूबर को पूरे देश में रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
० 31 अक्टूबर को लगभग पूरे देश में दीवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...