Homeझारखंडझारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची में भी...

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची में भी दिखेगा चंद्रग्रहण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Capital Ranchi (राजधानी)  समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 घंटों के बाद हल्के बादल छाएंगे। इससे मौसम बदलने के आसार हैं। राज्य में 9 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में में कमी आएगी।

दिन के तापमान (Temperature)  में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।

झारखंड में मौजूदा समय में हवाएं शुष्क

राज्य में खूंटी सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम सबसे कम 13.6 डिग्री रहा। जबकि डालटेनगंज का अधिकतम सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार झारखंड में मौजूदा समय में हवाएं शुष्क हैं।

राज्य वासियों को चंद्रोदय के उपरांत ही ग्रहण दिखाई

खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता  (Astronomy Center Kolkata) के अनुसार आठ नवंबर को राज्य में चंद्रग्रहण की स्थिति बनेगी।

आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 2.39 से शाम 6.19 बजे तक रहेगा। दोपहर 3.46 से शाम 5.12 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) घटित होगा। राज्य वासियों को चंद्रोदय के उपरांत ही ग्रहण दिखाई देगा।

केंद्र के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) एवं असम के गुवाहाटी में चंद्र उदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी।

कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत की अवधि 20 मिनट की होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की। गुवाहाटी में यह क्रमश: 38 मिनट और 1 घंटा 45 मिनट होगी।

भारत में सभी जगह देखा जा सकेगा

खगोल विज्ञान केंद्र  (Astronomy center)ने यह भी बताया है कि 8 नवंबर को घटित होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के सभी स्थानों से चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा।

हालांकि, ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरंभ भारत में किसी भी जगह से नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्र उदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...