झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 888

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार में अचानक से लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 888 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 350 केस एक्टिव है।

गुरुवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 101 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 17 जिले से कोरोना के 162 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से19, देवघर से 36, धनबाद से एक, दुमका से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 26, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से 14, गुमला से आठ, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक ,कोडरमा से एक , लातेहार से तीन, रामगढ़ से नौ , रांची से 53, सरायकेला से छह और सिमडेगा से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 37 हजार, 191 हो चुकी है।  इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 22लाख, 32 हजार 579 सैंपल की जांच की गयी है।

Share This Article