देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटों में आए कोरोना के 45576 नए मामले

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 89 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 576 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 89,58,484 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में 585 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,31,578 तक पहुंच गई है।

गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,43,303 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 83,83,603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.58 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक किए गए टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 18 नवम्बर को 10,28,203 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 12,85,08,389 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article