PCB ने कॉर्बिन बॉश पर लगाया एक साल का बैन

बॉश ने PSL की बजाय IPL को प्राथमिकता दी, जिसके बाद PCB ने अनुबंध उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मार्च 2025 में कानूनी नोटिस जारी किया था। बॉश ने PCB को जवाब देते हुए कहा कि उनका फैसला करियर को प्राथमिकता देने के लिए था और PSL का अपमान करने की उनकी मंशा नहीं थी। फिर भी, PCB ने 10 अप्रैल, 2025 को बॉश पर एक साल का बैन और जुर्माना लगाने का ऐलान किया।

News Post
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PCB has imposed a one-year ban on Corbin Bosch : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अनुबंध तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बॉश को जनवरी 2025 में PSL ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड कैटेगरी में चुना था। लेकिन, IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने चोटिल खिलाड़ी लिजाद विलियम्स के स्थान पर बॉश को अपनी टीम में शामिल किया।

बॉश ने PSL की बजाय IPL को प्राथमिकता दी, जिसके बाद PCB ने अनुबंध उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मार्च 2025 में कानूनी नोटिस जारी किया था। बॉश ने PCB को जवाब देते हुए कहा कि उनका फैसला करियर को प्राथमिकता देने के लिए था और PSL का अपमान करने की उनकी मंशा नहीं थी। फिर भी, PCB ने 10 अप्रैल, 2025 को बॉश पर एक साल का बैन और जुर्माना लगाने का ऐलान किया।

Share This Article