युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा; कार्रवाई की आशंका

युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में वेप पीते हुए वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट और ई-सिगरेट कानून के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की संभावना है।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आईपीएल से जुड़े विवादों के बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चहल को फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट (वेप) पीते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह वीडियो पहले पंजाब किंग्स द्वारा साझा किया गया था, जिसमें टीम के खिलाड़ियों को बस के अंदर देखा जा सकता है। इसी दौरान चहल के वेप पीने का दृश्य सामने आया, हालांकि विवाद बढ़ने के बाद इस वीडियो को टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का भी ड्रेसिंग रूम में वेप पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।

भारत सरकार द्वारा लागू ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के तहत देश में ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इस कानून के उल्लंघन पर भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल तक का प्रावधान है। ऐसे में अब युजवेंद्र चहल के मामले में भी नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच और संभावित कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।