
तमिलनाडु : तमिलनाडु में बीते 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इन नतीजों में थलापति विजय की पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिली लेकिन किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार नहीं किया। बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण 4 दिनों बाद भी सस्पेंस बरकरार था कि आखिर तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी और अब विजय ने लंबी बातचीत के बाद लेफ्ट पार्टियों से हाथ मिला लिया है। यानी विजय तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
इन पार्टियों का मिला समर्थन
बता दें तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिली थी लेकिन बहुमत के लिए उन्हें 118 सीटों की जरुरत थी। कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद टीवीके गठबंधन में 5 सीटों की बढ़ोत्तरी हुई थी और अब लेफ्ट की 4 सीटें और विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) की 2 सीटें मिलकर तमिलनाडु में सरकार बनाएंगी। सूत्रों की मानें तो विजय आज शाम फिर से राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और 119 सीटों के साथ अपना बहुमत साबित करेंगे। जिसके बाद तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा।

