Homeझारखंडरांची के युवक ने होटल में महिला को कोल्डड्रिंक में नशा देकर...

रांची के युवक ने होटल में महिला को कोल्डड्रिंक में नशा देकर किया रेप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/रामगढ़/जमशेदपुर: जिले के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच किनारे स्थित मिनी पंजाब होटल में रामगढ़ के रजरप्पा की महिला (32) से कोल्डड्रिंक्स में नशे की गोली देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

महिला ने रांची के ओरमांंझी के युवक प्रदीप कुमार राम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एमजीएम थाना में केस दर्ज करवाया है।

शनिवार को महिला थाना पहुंची केस किया। महिला के अनुसार 15 मार्च की रात होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला और आरोपी LIC के एजेंट हैं।

क्या है मामला

इस घटना के बारे में पीड़ित महिला का कहना है कि वह एक कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती है और रामगढ़ में रहती है।

रांची के प्रदीप कुमार के साथ वह एजेंसी के ही काम से जमशेदपुर आई थी। इस दौरान वह मिनी पंजाब होटल में रुक गई।

यहां भोजन करने के बाद कोल्डड्रिंक पीया था। उसे आशंका है कि उसे नशा मिलाकर दे दिया गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई और होटल में ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

महिला ने आशंका जाहिर की है कि उसका वीडियो भी बनाया गया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली गई है।

उसने दुष्कर्म का आरोप रांची के ओरमाझी मुनापाशा निवासी प्रदीप कुमार राम उर्फ राणा पर लगाया है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है।

उनलोगों ने घटनास्थल का दौरा किया है। कोर्ट खुलने के बाद पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।

थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को महिला ने थाना में लिखित शिकायत की। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...

DSPMU में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: छात्रों ने सीखा पर्यावरण बचाने के तरीके

National Pollution Control Day at DSPMU: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन...

खबरें और भी हैं...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...