Homeझारखंडदेवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवरानी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

महिला ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। गरीब माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज (Dowry) दिया था।

कुछ साल तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले TV और बाइक की मांग करने लगे। मायके से मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

देवर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर मौका देखकर उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और कई बार बलपूर्वक शारीरिक संबंध (Physical relationship) भी बनाए। जब उसने यह बात पति को बताई, तो वह भी उसे ही दोषी ठहराते हुए परिवार वालों का साथ देने लगे।

मामला दर्ज, जांच शुरू

महिला ने ओरमांझी थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर थाना प्रभारी एस.बी. सिंह ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण (Sexual Exploitation) से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...