Homeविदेशक्लिनिक आनेवाली महिलाओं को धोखे से किया गर्भवती, 94 बच्चों का 'बाप'...

क्लिनिक आनेवाली महिलाओं को धोखे से किया गर्भवती, 94 बच्चों का ‘बाप’ निकला डॉक्टर, गिनती जारी

spot_img
spot_img
spot_img

वॉशिंगटन: धरती पर डॉक्टर को भगवान का प्रतिरूप माना जाता है पर अमेरिका में एक फर्टिलिटी डॉक्टर (Fertility Doctor) के कुत्सित प्रयास ने इस पेशे को कलंकित कर दिया। यह फर्टिलिटी डॉक्टर 94 बच्चों का बाप निकला।

और अभी भी यह गिनती जारी है। दरअसल, वह अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। इस मामले को लेकर अब नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। मामला अमेरिका के इंडियानापोल्स (Indianapoles) का है।

यहां के डॉ. डोनाल्ड क्लाइ (Dr. Donald Kline)न की सच्ची स्टोरी से लोगों को अवगत कराने के लिए नेटफ्लिक्स ने ‘अवर फादर’ नाम की एक डाक्यूमेंट्री बनाई है।

महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था

1970 और 1980 के दशक में यह डॉक्टर अपने हॉस्पिटल में आने वाली महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था।

यह क्राइम को पहली बार उनकी बेटी जैकोबा बेलाईड ने उजागर किया था। स्पर्म डोनेशन के जरिए ही उनका जन्म हुआ था। एक दिन उन्होंने घर पर अपना डीएनए टेस्ट किया।

जिसमें उन्हें पता चला कि इस डॉक्टर से उनके सात भाई-बहन और हैं। लेकिन उनकी मां अलग-अलग हैं। इसके बाद यह ग्रुप अपनी फैमली ट्री की सच्चाई जानने के लिए काम करने लगा।

जिसमें उन्हें पता चला- उनके पैरेंट्स का फर्टिलिटी डॉक्टर महिला मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में डिटेल में बताया है।

महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए उनमें अपना स्पर्म डाल दिया करता था

मैट व्हाइट को भी यह जानकारी मिली कि वह भी डॉक्टर क्लाइन की बच्ची है। उन्होंने कहा- मैं बस अपनी मां के लिए बुरा फील कर रही थी।

मैट की मां लिज व्हाइट ने कहा- जब मैट का डीएनए टेस्ट आया तो मेरे मुंह से पहली बात यह निकली कि मेरा 15 बार रेप हुआ है और मुझे पता भी नहीं चला।

डॉक्टर क्लाइन द्वारा अपने इलाज को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने ऑफिस में अकेला होता था। मामले सामने आने के बाद क्लाइन को कोर्ट ले जाया गया।

इंडियाना में अवैध स्पर्म दाताओं को गैर-कानूनी माना जाएगा

तब के प्रावधानों के मुताबिक, उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। जिसके बाद उससे करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। और उसे छोड़ दिया गया।

साल 2018 में एक कानून पास किया, जिसके तहत इंडियाना में अवैध स्पर्म दाताओं को गैर-कानूनी माना जाएगा। हालांकि इसे लेकर अमेरिका में अब तक कोई फेडरल लॉ नहीं है।

घर पर डीएनए टेस्टिंग के जरिए यह भी पता चला है कि ऐसे 44 डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने मरीजों को अपने स्पर्म के जरिए गर्भवती किया है।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...