झारखंड में अभी है कूल-कूल मौसम, लेकिन कुछ दिनों के बाद पारा चढ़ने की…

इस दौरान बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, पाकुड़, साहेबगंज, चतरा, पलामू, लातेहार जिला में बारिश की संभावना है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इधर चंद दिनों से रह-रह कर हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली हुई है।

Jharkhand का मौसम कूल-कूल है। मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार अगले 3 दिनों के बाद पारा के चढ़ने की संभावना है यानी फिर गर्मी बढ़ सकती है।

1 मई के बाद बढ़ सकता है तापमान

29 अप्रैल को उत्तरी और मध्य भाग में बारिश की संभावना है। बादलों की गरज के साथ वज्रपात (Thunderclap) भी हो सकता है।

इस दौरान बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, पाकुड़, साहेबगंज, चतरा, पलामू, लातेहार जिला में बारिश की संभावना है।

1 मई के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है।

1 मई को जिन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है, उनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार शामिल हैं।

Share This Article