झारखंड के 17 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 17 जिले कोरोना (Jharkhand Corona) मुक्त हो गए है। सिर्फ सात जिले में कोरोना के मरीज है। इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), धनबाद और बोकारो शामिल है।

सबसे अधिक नौ मरीज राजधानी रांची में एक्टिव (9 Active Patient in Ranchi) हैं। मंगलवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना एक भी मरीज राज्य में नहीं मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,555 हो चुकी है।

चार लाख, 37 हजार, 202 मरीज ठीक हुए हैं

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 92 हजार, 265 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 22 सक्रिय केस है।

कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 202 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Share This Article