Homeझारखंडझारखंड में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

झारखंड में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Jharkhand में फिलहाल गर्मी (Heat) से राहत नहीं मिलेगी। राज्य के कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है।

गर्मी की वजह से सुबह 10 बजे तक ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने बारिश (Rain) की संभावना व्यक्त की है।

झारखंड में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान- There will be no respite from the heat in Jharkhand, the temperature will increase

20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने बुधवार को बताया कि 20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी नहीं होगी लेकिन बारिश होने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी।

मुख्य रूप से बारिश (Rain) उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग में दर्ज की जाएगी, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला (Gumla), हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

झारखंड में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान- There will be no respite from the heat in Jharkhand, the temperature will increase

मौसम विभाग ने सामान्य से पांच फीसदी तक कम बारिश का पूर्वानुमान लगाया

उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

झारखंड में मॉनसून (Monsoon) आने के संबंध में बताया कि सामान्य समय जून के दूसरे सप्ताह 14-15 जून के आसपास आने का समय है। इस वर्ष केरल में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से मॉनसून चार जून के आसपास आ सकता है।

इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो झारखंड में 20 जून के आसपास Monsoon आ सकता है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से पांच फीसदी तक कम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...