बजट सत्र के दौरान हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलकारियों विधायकों का करेंगे घेराव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वावधान में गुमला जिला के बसिया प्रखंड के बाघमुंडा में झारखंड आंदोलकारियों सभा की।

इस सभा के माध्यम से निर्णय लिया कि बजट सत्र के दौरान विधायकों का घेराव किया जाएगा। गुमला जिला से हजारों की संख्या में भाग लेंगे।

मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को चिन्हित कर उनका नाम गजट में प्रकाशित किया जाए।

1 मार्च 2021 को विधायकों घेराव करने व अपने बाल बच्चों की पहचान, अपनी अस्तित्व की रक्षा व संघर्ष के लिए रांची पहुंचे।

इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो, पीसी बड़ाईक, अमित बघवार, सुभाष चौरसिया, महेश कुमार धान, आभास मिंज, मनोज वर्मा, गैब्रिएल खाखा, अकील, बिरसा उरांव, सुनील कुमार भगत, सरोजनी कच्छप, जुबैर अंसारी, विनीता खलखो, पुष्पा, चरण देव बड़ाइक, मुरली राम, सचिंद्र नाग, सुरेंद्र राम, सिद्दीक अंसारी, शब्बीर अंसारी, जितेंद्र राम सहित कई आंदोलन कारी सदस्य मौजूद थे।

Share This Article